इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए 3 टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम से श्रेयस अय्यर और सौरभ कुमार को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को पहली बार राष्ट्रीय टीम से बुलावा आया है।भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों से शेष सीरीज में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। बोर्ड ने प्रेस विज्ञिप्त जारी करके कहा, ''विराट कोहली शेष सीरीज में निजी कारणों से हिस्सा नहीं ले रहे हैं और बोर्ड उनके फैसले की पूरी तरह इज्जत करता है।''
बोर्ड ने साथ ही बताया कि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को बेशक टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बीसीसीआई मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने पर ही इन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। बीसीसीआई ने शेष तीन टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें आकाश दीप को पहली बार शामिल किया गया है।बता दें कि बोर्ड ने दूसरे टेस्ट में जो बदलाव किए थे, उनमें से सिर्फ सौरभ कुमार को बाहर रखा है। शेष सभी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। याद दिला दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी से शुरू होगा। इसके बाद 23 फरवरी से रांची में चौथा टेस्ट खेला जाएगा। पांचवां व अंतिम टेस्ट धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाएगा।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान