दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत का एनबीएफसी सेक्टर
नई दिल्ली । भारत का नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल (एनबीएफसी) सेक्टर अब दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। फिलहाल यूएस और यूके का एनबीएफसी क्षेत्र क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है। एसबीआई की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। एनबीएफसी केवल लोगों को लोन देने का कार्य करती है। इनके पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं होता है। इस कारण ये जनता से जमा स्वीकार नहीं कर सकते। किसी भी देश के आर्थिक विकास में इनकी अहम भूमिका होती है।
बता दें, वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.2 प्रतिशत रही है, जो कि दुनिया में सबसे तेज है। वित्तीय सेक्टर के विकास पर एसबीआई की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक में भारतीय बैंकिंग सिस्टम में लचीलापन दिख रहा है। इस दौरान बैंकिंग सिस्टम को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हालातों का सामना करना पड़ा। एसेट्स क्वालिटी में सुधार और मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण भारत का बैंकिंग सिस्टम अच्छी स्थिति में है।
रिपोर्ट में बताया गया कि महामारी के दौरान भी सरकार ने पूंजी और लिक्विडिटी बफर के जरिए वित्तीय सेक्टर की स्थिरता को बनाए रखा। रिपोर्ट में बताया गया कि डिजिटल बैंकिंग की ओर जोर दिए जाने के कारण सेक्टर की वृद्धि दर में इजाफा हुआ है। डिजिटल प्लेटफॉर्म आने के साथ वित्तीय सेवाओं को पहुंचाने में मदद मिली है। सरकार और नियामकों ने ग्राहकों की सुरक्षा पर ध्यान दिया है और डिजिटल बदलाव के इस दौर में नागरिकों के हितों की रक्षा की गई है।
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?