भारत का अनोखा क्रिकेटर, टेस्ट करियर में कभी नहीं हुए रन आउट
भारत का एक क्रिकेटर ऐसा भी है जो अपने टेस्ट करियर में कभी भी रन आउट नहीं हुआ है. भारत को 1983 का वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव अपने पूरे टेस्ट करियर के दौरान कभी भी रन आउट नहीं हुए हैं. बता दें कि पूर्व भारतीय कपिल देव के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 687 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. कपिल देव ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 9031 रन बनाए थे. कपिल देव भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महान ऑलराउंडर रहे हैं.
1978 में डेब्यू से 1994 तक का सफर
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव घातक गेंदबाजी और विस्फोटक बैटिंग दोनों में ही माहिर थे. कपिल देव अपनी कातिलाना गेंदबाजी की वजह से विरोधी टीमों के बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते थे. कपिल देव ने भारत के लिए साल 1978 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. कपिल देव ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी क्रिकेट मैच साल 1994 में खेला था. भारत के लिए कपिल देव ने 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5248 और 3783 रन बनाए हैं.
कपिल देव की ऐतिहासिक 175 रनों की पारी
कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट और वनडे क्रिकेट में 253 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. 1983 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कपिल देव ने जिंबाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. कपिल देव इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम के बाद दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माने जाते हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई