इंदौर क्राइम ब्रांच ने 45वां आरोपी रफीक खान को अजमेर जेल से गिरफ्तार किया
इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 70 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार चल रहे 4 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अजमेर जेल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रफीक खान (उम्र 41 वर्ष), निवासी अखेपुर, प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह थाना अपराध शाखा, जिला इंदौर में दर्ज अपराध क्रमांक 01/21 के तहत वांछित था।
NDPS एक्ट और IPC की कई धाराओं में था मामला दर्ज
रफीक खान पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 8/25, 8/29 सहित आईपीसी की धारा 420, 465, 120बी और 201 के तहत मामला दर्ज था। जानकारी के अनुसार वह घटना के दिन से ही फरार था। बाद में पता चला कि वह प्रतापगढ़ जिले के किसी अन्य एनडीपीएस मामले में अजमेर जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे इंदौर जिला न्यायालय में पेश किया और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
पुलिस की पकड़ से लंबे समय तक बाहर था आरोपी
आरोपी रफीक खान की गिरफ्तारी लंबे समय से एक चुनौती बनी हुई थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उपायुक्त (अपराध) इंदौर द्वारा ₹4,000 का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार क्राइम ब्रांच की सतत निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे दबोचा जा सका।
अब तक 45 आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
इस हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ तस्करी के मामले में अब तक 45 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना अपराध शाखा द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा