अवैध कट्स बंद करने और ओवरलोडिंग पर रोक के निर्देश
जयपुर । कोटपुतली-बहरोड जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर अवैध कट्स को तत्काल बंद कराने तथा दोबारा खोले जाने वाले कट्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित जांच अभियान चलाने, जिले के प्रवेश मार्गों पर निगरानी बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस, परिवहन, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम गठित कर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे ठेले एवं दुकानों की व्यवस्थित मार्किंग, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा संकेतक बोर्ड, मार्ग संकेतक, परावर्तक एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने, एम्बुलेंस सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए स्कूलों, वाहन चालकों, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कार्मिकों को सीपीआर एवं प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना
अमित शाह का बड़ा संदेश- दुनिया की भाषाएं सीखें, लेकिन मातृभाषा से नाता न तोड़ें
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग