पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में ईरान का बड़ा फैसला, दोषियों को दी गई फांसी
तेहरान। ईरान में जनवरी में हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान चार पुलिस अधिकारियों की हत्या और पुलिस स्टेशन में आगजनी के आरोप में दो व्यक्तियों को फांसी दे दी गई है। राज्य मीडिया और न्यायपालिका से जुड़ी वेबसाइट मीजानऑनलाइन के अनुसार, मृत्युदंड दिए गए आरोपियों की पहचान अबुलफजल सेपाही बदजानी और अमीर हुसैन सफारी हुसैनाबादी के रूप में हुई है।
पुलिसकर्मियों की हत्या और आगजनी का आरोप
मृत्युदंड पाने वाले दोनों आरोपियों पर तेहरान से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस्फ़हान शहर में हिंसा फैलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और एक पुलिस स्टेशन को आग के हवाले करने का आरोप था। अधिकारियों के अनुसार, इस हिंसा में चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। ये दोनों आरोपी जनवरी के प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए हज़ारों लोगों में शामिल थे।
पूर्व में भी दी जा चुकी है फांसी
इसी मामले में ईरान सरकार द्वारा जुलाई महीने में भी दो अन्य व्यक्तियों को फांसी दी जा चुकी है। मानवाधिकार संगठनों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शनों से जुड़े अन्य बंदियों को भी मृत्युदंड दिया जा सकता है।
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया