गाजा में इस्राइली हमले से भारी तबाही, 30 की हुई मौत, 48 घायल
पश्चिम एशिया में हिंसक संघर्ष का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम में उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में इस्राइली सेना ने हमले किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सेना की कार्रवाई में 30 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के निदेशक ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा इस्राइली सेना ने लेबनान के बेरूत पर भी कार्रवाई की। रिपोर्ट के अनुसार बेरूत पर इस्राइली हमले में हिज्बुल्ला के मीडिया चीफ की मौत हो गई।
लेबनान में कई जगहों पर हमले, 11 की मौत, 40 से अधिक घायल
लेबनान के तिर्र क्षेत्र में इस्राइली सेना के हमलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमलों में 48 लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने लेबनान के मंत्रालय के हवाले से इस्राइली सेना की कार्रवाई की जानकारी दी है।
इस्राइली हमले में दो लेबनानी सैनिक मारे गए
इस बीच लेबनान की सेना ने कहा कि रविवार को इस्राइली हमले में दो सैनिक मारे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने दक्षिणी लेबनान में उनके ठिकानों को सीधे निशाना बनाया, जहां इस्राइल और हिजबुल्ला में जंग हो रही है। सेना ने एक बयान में कहा कि इस्राइल ने हसबाया क्षेत्र के एक सेना केंद्र को सीधे निशाना बनाया, जिससे एक सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। इसके तुरंत बाद एक अलग बयान में कहा गया कि एक दूसरे सैनिक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल