आईटी सेल ने तीन लोगों को दिलवाए ठगे हुए हजारों रुपए
भोपाल। आईटी सेल ने तीन लोगों से ठगे गए हजारों रुपए वापस दिलवाए हैं। सभी पीडितों को आनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों से चूना लगाया गया था। यह मामले प्रदेश के उज्जैन जिले के है। एक युवती के साथ लोन एप डाउनलोड करने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये गायब कर लिए गए थे। एक व्यक्ति ने रिजर्व बैंक का नंबर तलाश कर उसे पर कॉल किया था। जिससे उसके मोबाइल पर एक लिंक डाउनलोड हो गई थी। इसके बाद उसके बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकल गए थे। वहीं एक युवक से क्रेडिट कार्ड की डिटेल ऑनलाइन भरवा कर ठगी की गई थी। तीनों मामलों में पुलिस को फरियादी के रुपये वापस दिलवाने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 को फरियादी बाबूलाल जैन ने शिकायत की थी कि उसने रिजर्व बैंक का नंबर गूगल पर सर्च कर उस पर काल कर अपनी समस्या सुनाई थी। जिसके बाद उसे कस्टमर सपोर्ट नाम से एपीके फाइल की लिंक भेजी गई थी। जिस पर क्लिक करने पर वह जैन के मोबाइल में डाउनलोड हो गई थी। इसके बाद जैन के बैंक खाते से से 25 हजार रुपये गायब हो गए थे। इसी प्रकार दीपिका निर्मोही ने 10 नवंबर 2023 को शिकायत की थी कि उसने ऑनलाइन लोन लेने के लिए हीरो रूपी नामक एक मोबाइल एप डाउनलोड किया था। लोन एप के माध्यम से उसने 70 हजार रुपये का लोन लिया था। लोन एप कंपनी ने 42 हजार रुपये पहले ही काट लिए और बाकी राशि दीपिका के खाते में जमा कर दी थी दीपिका ने इसका विरोध किया तो उसे अलग-अलग मोबाइल नंबर से धमकी दी जा रही थी और उसके फोटो वायरल करने की बात कही गई। ज्योति को धमकाकर उससे 70 हजार रुपये ठग लिए गए थे। वहीं संदीप जोशी नामक युवक को एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर काल किया व क्रेडिट कार्ड के चार्जेस रिवाइन करने हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से एक बैंक एप्लीकेशन भेजकर डाउनलोड करने को कहा। फोन करने वाले व्यक्ति ने संदीप को उसके क्रेडिट कार्ड की डिटेल उसमें डालने का बोला जिससे उसे बैंक खाते से 53 हजार रुपये गायब हो गए थे। तकनीकी सहायता व बैंक अधिकारी, नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आइटी सेल द्वारा शिकायतकर्ता दीपिका निर्मोही के 40 हजार रुपये, बाबूलाल जैन के 12 हजार रुपये व संदीप जोशी के 18 हजार रुपये रिफंड कराए गए हैं। ऑनलाइन ठगों के शिकार हुए तीनों ही पीडितों ने अपनी गाढी कमाई वापस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और आईटी सेल की प्रति आभार व्यक्त किया है।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, एफएसएल में जहर की पुष्टि नहीं