जेडीए ने दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण जोन-11 निजी खातेदारी की करीब 25 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णत: ध्वस्त किया गया। जोन-02 में निजी खातेदारी की करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णत: ध्वस्त किया गया।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम उती, बगरू, जिला जयपुर में करीब 25 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर जगन्नाथ सिटीÓÓ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल, सीमेन्ट के ब्लॉक की सडकें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जेडीए द्वारा जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम नयागांव, सीस्यावास, जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-02 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-11, 02 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 मेें 383 व वर्ष 2025 में 43 आज तक कुल 426 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
सिम से लेकर UPI पेमेंट तक बदलने वाले हैं ये नियम, 1 मार्च से बदल रहे ये रूल, आपकी जेब पर होगा असर
जिला अभिभाषक संस्था की “एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी” में एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ सदस्य नियुक्त
Ranji Trophy Final Live Score: कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार
कंडों की होली जलाएं, पेड़ों को बचाएं
मानवता की मिसाल बना एक जन्मदिन: रोटी बैंक में बाँटी खुशियाँ
सीए सौरभ अजमेरा बने आईसीएआई की पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष
पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल करेगे श्री महेश स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण 1 को
'द व्हाइट लोटस' को ठुकराने की खबरों के बीच दीपिका का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'फालतू रिएक्शन को भूलना पड़ता है'
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा
‘डॉल्फिन हंटर’ INS Anjadip ने बेड़े में संभाली कमान