जेईई मेन करेक्शन विंडो शुरू
कोटा । एनटीए द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2025 में जनवरी सेशन के लिए करेक्शन विंडो की शुरुआत हो गई है। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए की ओर से आवेदन में हुई गलतियों के लिए करेक्शन का विकल्प 26 व 27 नवंबर को दिया गया है। इसके तहत मंगलवार को करेक्शन विंडो ओपन की गई। करेक्शन के दौरान स्टूडेंट्स मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, वर्तमान और स्थाई पता, इमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स और फोटोग्राफ में करेक्शन नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा अपने नाम, पिता के नाम, माता का नाम, कक्षा 10, 12, पेन कार्ड की डिटेल्स, एग्जामिनेशन सिटी, परीक्षा का माध्यम, जन्म दिनांक, जेंडर, कैटैगिरी, सब कैटेगिरी, हस्ताक्षर और प्रश्नपत्र के विषय में बदलाव कर सकते हैं। करेक्शन करने का मौका एक बार दिया जाएगा, यदि करेक्शन करके फ्रीज कर दिया जाता है तो उसमें समय रहने के बावजूद दुबारा करेक्शन नहीं किए जा सकेंगे। स्टूडेंट्स करेक्शन के बाद अपन नया कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर करेक्शन की पुष्टि कर सकते हैं। 22 नवम्बर तक चली आवेदन प्रक्रिया में करीब 13 लाख 95 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 22 से 31 जनवरी के प्रत्येक दिन दो पारियों में संपन्न होगी।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश