कलयुगी पिता ने अपने जिगर के टुकड़ों को गर्म चिमटे से दागा...
धौलपुर । राजस्थान के धौलपुर जिले में एक कलयुगी पिता ने मानवता और खून के रिश्तों को शर्मसार कर अपने जिगर के टुकड़ों को गर्म चिमटे से दाग है। दोनों मासूम रोते बिलखते चिल्लाते रहे लेकिन आरोपी पिता को अपने जिगर के टुकड़ों पर दया नहीं आई और शराब के नशे में शरीर पर गर्म चिमटे से दागता रहा। मासूमों को यातनाएं देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार गया। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन (सीडब्ल्यूसी) के नंबर पर शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने सीडब्ल्यूसी की मदद से घायल दोनों मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। सीडब्ल्यूसी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया है। पुलिस फरार आरोपी पिता की तलाश में जुटी हुई है।
सीडबल्यूसी की अध्यक्ष ने कहा कि देर शाम को निहालगंज थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्प लाइन के नंबर पर शिकायत दी थी कि एक पिता ने शराब के नशे में दो मासूमों को गर्म चिमटा से दागा है। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम को पुलिस के साथ मौके पर भेजा तो एक घर में 2 मासूम बच्चियां रोती बिलखती मिलीं। जिनके शरीर पर गर्म चिमटे के निशान थे। दोनों बच्चियों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका चाइल्ड हेल्प लाइन की देख रेख में उपचार चल रहा है। बच्चियों के हित को देखते हुए स्वस्थ्य होने पर हम शिशु गृह में शिफ्ट करेंगे। आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपी पिता शराबी है और उसकी करतूत की बजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई है। दोनों मासूमों की उम्र कम है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव