बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
बरेली । यूपी के बरेली में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि, आरोपियों ने उससे कहा की वह उसकी बहन से प्यार करते हैं, जब उसने ने इसका विरोध किया आरोपी लड़कों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी लड़कों ने लाठी-डंडे और रॉड से उसकी बेदम पिटाई की और उसको मौत के घाट उतार दिया। मामला बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है।
इस संबंध में बताया गया कि, 14 साल का अर्सिल जोकि हाई स्कूल का छात्र था जिसे मनचलों ने पीट पीटकर मार डाला। बताया गया कि, शीशगढ़ थाना क्षेत्र में हाईस्कूल का छात्र अर्सिल अपने घर से दुकान सामान लेने जा रहा था, तभी कस्बे के ही अफगान ने उसे रोक लिया और कहा की मैं तेरी बहन से प्यार करता हूं। छात्र ने जब अफगान की बात का विरोध किया तो उसने अपने कामरान, अदनान और नजरान को भी बुला लिया और फिर छात्र को बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने छात्र को तबतक पीटा जब वह बेसुध नहीं हो गया. इसके आरोपी उसे वहीं मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
जब मारपीट की घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचे और छात्र को फौरन ही अस्पताल की तरफ ले जाने लगे। तभी छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। छात्र के चाचा ने इस मामले में आरोपी चारों भाईयों के लिए फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। वही इस घटना को लेकरे सीओ अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, 14 साल के बालक के साथ कुछ बच्चो से मारपीट हो गई थी। बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शीशगढ़ थाने में 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो बच्चो को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही