डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर का शुभारंभ
जयपुर । राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान (श्याम), दुर्गापुरा में आदान विक्रेताओं हेतु कृषि विस्तार सेवाओं मे डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्सÓ के 25वें बैच का शुभारम्भ किया गया। राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान के निदेशक ईश्वर लाल यादव ने बताया कि इस कोर्स से प्रतिभागी कृषि की विभिन्न नवीन तकनीक सीखकर व्यवसाय के दौरान किसानों को उन्नत कृषि आदान उपलब्ध कराने के साथ-साथ नवीन तकनीकी प्रदान करनें मे कृषि व उद्यान विभाग के पैरा–प्रसार कार्यकर्ता के रूप मे अपनी भूमिका निभायेंगे।उप निदेशक कृषि एवं राज्य समन्वयक श्री सुरेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि राज्य मे अब तक 186 बैच चल चुके है जिनमें से सर्वाधिक जयपुर जिले में यह 25 वां बैच आरम्भ हो रहा है। यह डिप्लोमा 48 सप्ताह का कोर्स है, जिसमे 40 सप्ताह मे कक्षा सत्र व 8 सप्ताह फिल्ड भ्रमण के आयेजित किये जाते है। प्रत्येक बैच में 40 प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाता है। कोर्स के दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मुर्गाीपालन से सम्बन्धित विषयों पर विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है।
होली स्पेशल: स्किन रैशेज और बालों की रूखाई से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स
फेमस बनने की सनक पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील डाली और पहुंच गया जेल
राजनीतिक घमासान तेज: केजरीवाल ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, वाड्रा और राहुल का लिया नाम
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत; सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
इश्क का दुखद अंजाम: दूर से आया प्रेमी, घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम
राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बापू की आड़ में राजनीति
अब अवैध प्लॉटिंग नहीं होगी बर्दाश्त: 10 साल जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान
एमपी में बस संचालन फिर शुरू, मांगें मानी गईं; अधिसूचना पर फिलहाल रोक