लॉरेंस गैंग ने ली कैफे में आग की जिम्मेदारी
जयपुर । कैफे को आग से जलाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। यहां लॉरेंस बिश्नोई नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई। मैसेज में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए धमकाया गया कि कायदे में रहोंगे तो फायदे में रहोगे। इसके बाद कैफे मालिक ने बजाज नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि महेश नगर निवासी पारस जैन ने एफआईआर दर्ज करवाई है। सहकार मार्ग पर जेपी अंडरपास के नजदीक उनका कपटी के नाम से कैफे है। 29 अक्टूबर की देर रात करीब 1:45 बजे कैफे में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी।
कैफे में करीब 4 लाख रुपए का नुकसान
कैफे में आग की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत कर काबू पाया। आग से कैफे में करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया। अब पुलिस आग लगाने वाले की तलाश कर रही है। कैफे में रखा पूरा सामान आग में जलकर कबाड़ में बदल गया। पीड़ित की ओर से इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैफे के आग में जलने की जानकारी पोस्ट की गई। पोस्ट में लिखा- इस हमले की जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बरार लेते हैं।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो