नेता Tika Ram Jully सड़क दुर्घटना में हुए घायल, हाथ में हुआ फैक्चर
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सडक़ दुर्घटना मेंं घायल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता टीकाराम जूली की कार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के भांडारेज इंटरचेंज कट के पांच किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हुई। इस सडक़ दुर्घटना के कारण टीकाराम जूली के बाएं हाथ में फैक्चर हुआ है।
खबरों के अनुसार, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के भांडारेज इंटरचेंज कट के पांच किलोमीटर पहले जूली की कार के आगे नीलगाय आने से ये हादसा हुआ है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जूली को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबरों के अनुसार, समय रहते गाड़ी के एयर बैग में खुलने से बड़ा हादसा होने से टल गया है। टीकाराम जूली को अब जयपुर भेज दिया गया है।
अशोक गहलोत ने जताई चिंता
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टीकाराम जूली के वाहन के दौसा में दुर्घटनाग्रस्त होने पर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली के वाहन के दौसा में दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार सुनकर चिंता हुई। मैंने जिला कलेक्टर से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। जूली जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
गोविंद सिंह डोटासरा ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार एक्सीडेंट में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। जूली जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ ।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी