पूर्वी राजस्थान में गरज और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश
जयपुर । पूर्वी राजस्थान में शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार शनिवार को करौली में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री, धौलपुर में 42.7 डिग्री, जालौर में 42.6 डिग्री, अलवर में 42.2 डिग्री, अंता-बारां में 42.1 डिग्री, बाड़मेर में 41.9 डिग्री, चूरू और वनस्थली में 41.6 डिग्री, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 41.5 डिग्री व जोधपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तो राजधानी जयपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राज्य में गत कई दिनों से तेज आंधी, बादलवाही और बूंदाबांदी का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में भी शनिवार शाम गहरे बादल छाए रहे।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर