वायरल हुई 'लिटिल योगा गर्ल'! सचिन तेंदुलकर ने थपथपाई पीठ, जानिए कौन है ये छोटी योगा ट्रेनर?
अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर एक बार फिर से जोधपुर की योगा गर्ल परिणीती विश्नोई चर्चा में आ गईं. अब क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर परिणीती का वीडियो शेयर किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “प्रेरणा किसी से भी मिल सकती है. इसमें उम्र कोई मायने नहीं रखती, परिणीती आप वाकई कमाल हैं.”
राजस्थान के जोधपुर की योगा गर्ल परिणीती उम्र में भले ही बहुत छोटी हैं. लेकिन उनके किए जाने वाले सूर्य नमस्कार और योगा की चारों ओर तारीफ हो रही है. परिणीत के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. परिणीती की उम्र महज 11 साल है और इतनी कम उम्र में वह इतना अच्छा योगा कर सकती है. योगा दिवस पर परिणीत विश्नोई का योगा करते हुए विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बड़ी-बड़ी हस्तियों को सीखा चुकी हैं योगा
परिणीती न सिर्फ खुद योगा करती है. बल्कि अपने घर पर आसपास के लोगों को भी योगा करने के लिए प्रेरित करती हैं. वह कहती हैं कि स्वस्थ रहने के लिए योगा से अच्छी कोई दवा नही हो सकती है. परिणीती कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को योगा सीखा चुकी हैं, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, सचिन पायलट गोविंद सिंह डोटासरा अक्षय कुमार सहित कई फ़िल्मी हस्तियां शामिल हैं.
विदेश में भी योगा सिखाने जा चुकी हैं परिणीती
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो परिणीती को घुटने ठीक करने के लिए योगा सिखाने के लिए कहा. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की इतने फ्लेक्सिबल तो हम नहीं हैं. परिणीती योगा में विश्व स्तरीय मंचों पर अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं. वह देश के अलग-अलग राज्यों से लेकर विदेश में भी योगा सिखाने के लिए जा चुकी है. सोशल मीडिया पर भी परिणीती को काफी लोग फॉलो करते हैं और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. अब उनका एक वीडियो सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया है. इसमें परिणीती स्कूल यूनिफॉर्म में सूर्य नमस्कार करते हुए नजर आ रही हैं.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा