काउंटडाउन शुरू! JDA की गंगा, यमुना और सरस्वती विहार योजनाओं के लिए 2 जुलाई को निकलेगी लॉटरी
Jaipur Housing Scheme: जयपुर विकास प्राधिकरण की तीन आवासीय योजनाओं में लॉटरी खुलने का अब काउंट डाउन शुरू हो गया है। इन तीनों योजनाओं में 82,423 आवेदक अपनी किस्मत का इंतजार में है। जेडीए की लॉटरी आगामी दो जुलाई को खोली जाएगी। जेडीए की ओर से पिछले दिनों तीन आवासीय योजना गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन तीनों योजनाओंं में अंतिम तिथि 16 जून तक कुल 82,423 आवेदन जमा हुए। जेडीए की ओर से कुल 765 भूखण्डों के लिए लॉटरी खोली जाएगी।
जानें किस योजना में कितनों की खुलेगी किस्मत
- गंगा विहार आवासीय योजना:
कुल भूखण्ड – 233
प्राप्त आवेदन – 24,175 - यमुना विहार आवासीय योजना:
कुल भूखण्ड – 232
प्राप्त आवेदन – 19,291 - सरस्वती विहार आवासीय योजना:
कुल भूखण्ड – 300
प्राप्त आवेदन – 38,957
लाइव स्ट्रीमिंग से देख सकेंगे लॉटरी प्रक्रिया
JDA ने जानकारी दी है कि लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। सभी आवेदक घर बैठे अपनी आवेदन स्थिति और लॉटरी परिणाम देख सकेंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी?
JDA अधिकारियों का कहना है कि लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहेगी। सफल आवेदकों को SMS व वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
अब सभी की निगाहें 2 जुलाई पर टिकी हैं, जब 82 हजार से अधिक परिवारों की उम्मीदों का फैसला होगा। कौन होगा लकी विनर, इसका जवाब बस तीन दिन बाद मिलेगा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा