मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने निशुल्क दवा योजना का प्रबंधन देखा
जयपुर । राजस्थान में नि:शुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन एवं प्रबंधन का अवलोकन करने मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन की टीम दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची। टीम ने प्रदेश में निशुल्क दवा योजना का प्रबंधन देखने के लिए जयपुर शहर के चिकित्सा संस्थानों का भ्रमण किया।
राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने बताया कि राजस्थान नि:शुल्क दवा योजना के प्रबंधन व क्रियान्वयन में लगातार देश में अव्वल बना हुआ है। साथ ही, योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर नवाचार एवं आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की टीम प्रदेश में नि:शुल्क दवा योजना के प्रबंधन के अध्ययन हेतु राजस्थान आई है। टीम ने पहले दिन नि:शुल्क दवा योजना के तहत दवाओं की आपूर्ति एवं वितरण प्रक्रिया को समझने के लिए जयपुर शहर में मानसरोवर में किरण पथ स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सोडाला में देवीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया। यहां आरएमएससीएल के अधिकारियों ने दवाओं की आपूर्ति प्रक्रिया, वितरण एवं अवधिपार दवाओं के निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, ई—औषध सॉफटवेयर के माध्यम से दवा आपूर्ति के ऑनलाइन प्रबंधन के बारे में भी अवगत कराया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि