मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
भोपाल : प्रदेश में चोरी, नकबजनएवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 96 लाखरुपये से अधिक मूल्य कीसंपत्ति जब्त की गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पहुंचते हुए इन घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।
प्रमुख कार्यवाही-
सीहोर
जिले के ग्राम नंदगांव में हुई नकबजनी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल सहित लगभग 65 लाख रूपएकी संपत्ति जब्त की है।
वहीं नेहरू कॉलोनी स्थित सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 8 लाख रूपए की संपत्ति जब्त की है।
राजगढ़
जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत के मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर 420 कट्टे (105 क्विंटल) मिल्क पाउडर एवं 2 लाख रूपए नगद सहित कुल 34 लाख55 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की।
रायसेन
जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान सोने के आभूषण एवं एक होंडा अमेज कार सहित लगभग 25 लाख रूपएकी संपत्तिजब्त की है।
बैतूल
जिले के थाना आमला क्षेत्र में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी एवं बैंक खाते में जमा राशि सहितलगभग 20 लाख 85 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
ग्वालियर
जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 चोरियों का खुलासा कर आरोपी तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 105 ग्राम सोना एवं 2 लाख नगद सहित लगभग 17 लाख75 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
शिवपुरी
जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 12 लाख 20 हजार रूपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में बैराड़ थाना क्षेत्र में चोरी के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 25 हजार रूपए के सोने की चेन एवं अंगूठी जब्त की है।
इंदौर
जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जप्त की है।
टीकमगढ़
जिले में बमहोरी कला पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घंटे, मुकुट एवं वाहन सहित लगभग 1 लाख 72 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
खरगोन
जिले में दामखेड़ा कॉलोनी की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 70 हजार रूपए के सोने-चांदी के आभूषण जप्त किए।
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह