माहेश्वरी समाज ने अपनी आबादी को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल
किशनगढ़। माहेश्वरी समाज ने अपनी आबादी को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की है। समाज ने ऐलान किया है कि जिन दंपतियों के यहां तीसरे बच्चे का जन्म होगा, उन्हें 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही, समाज के कार्यक्रमों में उन्हें विशेष सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। यह फैसला हाल ही में राजस्थान के किशनगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया गया। अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के कार्यकारी सदस्य रमेश माहेश्वरी ने बताया कि समाज की आबादी में भारी कमी आई है। पहले समाज की जनसंख्या 15-16 लाख थी, जो अब घटकर केवल 8 लाख तक रह गई है। आबादी में इस कमी को देखते हुए समाज ने यह निर्णय लिया है ताकि आबादी को बढ़ाया जा सके और समाज को स्थिरता प्रदान की जा सके।
समाज की आबादी घटने की प्रमुख वजह
रमेश माहेश्वरी के अनुसार, पहले के समय में कई परिवारों में 3 या 4 बच्चे होते थे। लेकिन अब परिवार में सिंगल चाइल्ड या अधिकतम 2 बच्चों का चलन बढ़ गया है। इसके अलावा, आधुनिक जीवनशैली और दोनों पति-पत्नी के जॉब करने की प्रवृत्ति के कारण बड़े परिवार को चलाना कठिन हो गया है। यह भी समाज की आबादी घटने की एक प्रमुख वजह बन गई है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज