महिंद्रा की एक्सयूवी 700 का अपडेटेड मॉडल लांच
नई दिल्ली। कार बनाने वाली स्वदेशी कंपनी महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी 700 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी में नए फीचर्स अपडेट किए गए हैं। इस मॉडल की कीमत 13,99 लाख रुपये से शुरू होकर 23,99 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है।
सभी एक्सयूवी 700 वेरिएंट में नया नेपोली ब्लैक एक्सटीरियर पेंट शेड मिलता है। वहीं एएक्स7 और एएक्स7एल वेरिएंट में ऑल-ब्लैक ग्रिल और अलॉय व्हील के साथ एक ब्लैक थीम दी गई है। इन दोनों वेरिएंट में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर पेंट शेड विकल्प और इंटीरियर पर डार्क क्रोम फिनिश है। इसमें 83 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया गया है, जिसमें इकोसेंस लीडरबोर्ड, एम लेंस और टोल डायरी जैसे 13 नए अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो फ़र्मवेयर ओवर-द-एयर अपडेट के साथ आते हैं।
अपडेटेड महिंद्रा एक्सयूवी 700 में पहले के समान एक 2,0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और दूसरा 2,2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा है। केबिन में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं, एयर वेंट और सेंट्रल कंसोल पर स्टाइलिश डार्क क्रोम फिनिश दिया है।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, एफएसएल में जहर की पुष्टि नहीं