बड़ा हादसा, ट्रक ने लो फ्लोर बस को मारी टक्कर, 10 यात्री घायल
Accident: राजधानी में अजमेर हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं. शुक्रवार को एक गैस टैंकर का एक्सीडेंट हुआ था और अब सोमवार को लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा चांदपोल से बगरू जा रही लो फ्लोर बस के साथ हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. हादसा अजमेर रोड पर हाईवे किंग होटल, बगरू के पास हुआ. इस हादसे में बस में बैठे करीब 10 यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
बगरू थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि अजमेर रोड पर एक बस का एक्सीडेंट हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.
कहां से कहां तक चलती है बस:
उन्होंने आगे बताया कि जेसीटीएसएल (जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) की यह लो फ्लोर बस रोजाना चांदपोल से बगरू के बीच चलती है. सोमवार देर शाम यह बस चांदपोल से बगरू की ओर जा रही थी, तभी हाईवे किंग होटल के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर से बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए. बस में सवार यात्रियों और बस परिचालक को हल्की चोटें आईं. ट्रक और बस के कांच टूट गए, लेकिन बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
हादसे के तुरंत बाद अजमेर रोड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. दुर्घटना के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को हटवाया और यातायात दोबारा से चालू करवाया. यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार व्हीकल के चलते हो रही दुर्घटनाओं की ओर इशारा करता है. पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर स्पीड लिमिट का पालन करें जिससे ऐसे हादसे रोके जा सकें.
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई