राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों के तबादले
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं. यह आदेश बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी किया गया. इस प्रशासनिक बदलाव को राज्य सरकार की नियमित प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है |
इन तबादलों में सबसे अहम नाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ महाजन का है. उन्हें जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ महाजन हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे और लंबे समय से राज्य में नई पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे. अब उन्हें जयपुर जैसे महत्वपूर्ण विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है |
आईएएस आनंदी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारियां
वर्तमान में जेडीए आयुक्त के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आनंदी का तबादला कर उन्हें रजिस्ट्रार (सहकारिता) के पद पर नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे जयपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभाल रही थीं |
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त बने राकेश शर्मा
इसी क्रम में जयपुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त आयुक्त राकेश शर्मा का भी तबादला किया गया है. उन्हें अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आयुक्त और संयुक्त सचिव बनाया गया है. यह विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है |
मंजू राजपाल ने राज्य मानवाधिकार आयोग में संभाला ये पद
इसके अलावा, सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव और सहकारिता रजिस्ट्रार मंजू राजपाल से सहकारिता विभाग का प्रभार हटा लिया गया है. वहीं देवस्थान विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल का तबादला कर उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है | जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है |
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज