Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
नीमच। जिले के मनासा क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को करीब 2 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़ी गैअफिम की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सीबीएन की मध्य प्रदेश यूनिट को सटीक सूचना मिली थी कि मनासा-पिपलिया मंडी मार्ग पर लोढ़किया-रूपावास के पास कुछ तस्कर अफीम की डिलीवरी देने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने गुरुवार दोपहर इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।
दो फरार, एक तस्कर को सीबीएन ने पकड़ा
जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचे, अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को खेतों के रास्ते भागते समय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।
तस्कर के कब्जे से 2 किलो अफीम जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद बैग से 1.936 किलोग्राम अफीम बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य करीब 2 लाख रुपये बताया जा रहा है। सीबीएन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि फरार आरोपियों और पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया