प्राईवेट स्कूलों से बेहतर बनाएं सरकारी स्कूल-देवनानी
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि अजमेर उत्तर का एक भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमें अपने स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाना है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिले के हाथीखेड़ा एवं काजीपुरा विद्यालयों में 1.30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारम्भ एवं काजीपुरा विद्यालय में नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं तथा प्रत्येक शिक्षक समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि बच्चों का विद्यालय से आत्मीय लगाव विकसित होना चाहिए, ताकि वे शिक्षा को बोझ नहीं बल्कि आनंद और संस्कार का माध्यम समझें।विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षकों से आह्वान किया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं संस्कारपरक कार्य दिए जाएं। विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनियां, श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रेरणादायी साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होगा।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक दायित्वबोध का विकास भी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके प्रयासों से ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य तैयार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तथा संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा रहा है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा