चांदी की बेवान में घर-घर पहुंचे ठाकुर जी, चारभुजा के झांकी सजाकर धराया छप्पन भोग
भीलवाड़ा 29 मार्च
श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र कृष्णा अमावस्या 29 मार्च शनिवार को माहेश्वरी समाज के बड़े मंदिर में चारभुजा नाथ के प्रातः 6 बजे विधि विधान पूर्वक पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ दुग्ध अभिषेक किया गया, छप्पन भोग झांकी दर्शन प्रातः 10 बजे से सजाई गई पूरे निज मंदिर को कई कलर के फूलों एवं रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया दोपहर महा आरती के बाद छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया ,फूलडोल महोत्सव के तहत आज साय भगवान चारभुजा नाथ की विशाल शोभायात्रा निकाली गई बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा बड़े मंदिर से होते हुए धान मंडी, सांगानेरी गेट,
दूधाधारी गोपाल मंदिर ,भदादा मोहल्ला, कृष्ण मोहल्ला, माणिक्य नगर मंगला चौक होते हुए बड़े मंदिर पहुंचेगी जिसके तहत चारभुजा नाथ के प्रतीक के रूप में राधा कृष्ण की प्रतिमाए चांदी के बेवान में बैठाकर साय 4 बजे से शहर भृमण को निकली जो 30 मार्च को प्रातः 7:30 बजे पुन निज़ मंदिर प्रस्थान करेंगी भक्त गनो द्वारा बेवान में ठाकुर जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया भक्तों ने ठाकुर जी के साथ फूलडोल महोत्सव के तहत फूलों एवं गुलाल से होली खेली, शोभा यात्रा के रास्ते में पडने वाले घरों से परिवार सहित पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी में जानकारी देते हुए बताया कि भीमगंज थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ चारभुजा नाथ के छप्पन भोग में आरती में सम्मिलित हुए इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल,अध्यक्ष चंद्र सिंह तोषनीवाल, मंत्री प्रहलाद भदादा,रामस्वरूप तोषनीवाल ,बद्रीलाल डाड, रमेश बाहेती ,रमेश जागेटीया, सुनील कुमार सोनी, प्रमोद डाड, सत्यनारायण तोतला, राकेश पटवारी, रतन लाल पटवारी एडवोकेट राजेंद्र कचोलिया लादू लाल सोमानी सहीत समस्त ट्रस्टीगणो ने चारभुजा के चरणों में मंदिर पुजारी विकास ,संदीप पाराशर द्वारा ध्वजा अर्पण की
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर