मौसम विभाग ने 6 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
जयपुर । राजस्थान में मानसून का पहला दौर जबरदस्त रहा है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के छोटे और बड़े बांधों में मिलाकर करीब 7.86 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है।प्रदेश के कई इलाकों में बीते 24 घंटों में जोरदार बारिश हुई है। जोधपुर में बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से प्रदेश के बांधों में भी पानी की आवक लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में ही बांधों में 7.86 एमक्यूएम पानी की आवक हो चुकी है।बीते 24 घंटों में राजस्थान के कई इलाकों में हैवी और वेरी हैवी रेन फाल दर्ज किया गया। इनमें ब्यावर और धौलपुर में 150 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। वहीं जोधपुर में भीषण बारिश के चलते शहर के अंदरूनी इलाकों में पानी का सैलाब आ गया। इसमें लोगों के दुपहिया और चौपहिया वाहन तक बह गए। चांदपोल से लेकर जालौरी गेट तक सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी नजर आया।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या