मंत्री जोगाराम पटेल ने विकास गतिविधियों को लेकर किया विचार विमर्श
जयपुर । संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल चूरू जिले के सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए और जिले में विकास गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदेशवासियों को बेहतरीन सौगात मिलेगी। युवाओं को रोजगार क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे तथा सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा।
युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए कृत संकल्पित
प्रदेश सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए कृत संकल्पित है। हम सरकारी विभागों में कामकाज की गति को तीव्र करने के उद्देश्य से सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर की भर्ती कर रहे हैं। सरकार का पूर्ण प्रयास रहेगा कि मार्च तक सभी विभागों में सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर पदस्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाए। सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की राह आसान हो और लाभान्वितों से सकारात्मक फीडबैक सामने आएं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से शासन-प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि आमजन को सुलभ सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता से काम करें। विधायक हरलाल सहारण ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में रूबरू करवाया। इस अवसर पर पटेल ने चूरू जिले में पेयजल समस्या, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, राजस्व प्रकरणों, जिलेवासियों की आजीविका, रोजगार व आय के स्रोत तथा आमजन की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम