मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण
जयपुर । राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ पहुंचे थे, जहां से वापस कोटा लौटते समय मंत्री दिलावर ने झालरापाटन पंचायत समिति के ग्राम दुर्गपुरा सलोतिया और झिरनिया का औचक निरीक्षण किया और वहां मिली सफाई अव्यवस्था तथा पेयजल समस्याओं को देखकर भारी नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने अल्प प्रवास पर झालावाड़ आए थे. जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण गुप्ता की बेटी के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की. इसके बाद कोटा लौटते समय उन्होंने झालरापाटन पंचायत समिति के दुर्गपुरा ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री को सफाई अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की। मंत्री ने भी देखा कि वहां की नालियां गंदगी से भरी पड़ी थी, जिसपर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच को मौके पर बुलाया और फटकार लगाई. मंत्री दिलावर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी तथा स्वच्छता प्रभारी के नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही झालरापाटन पंचायत समिति विकास अधिकारी को भी 16 सीसी नोटिस जारी करने के आदेश दिए. इसके बाद मंत्री मदन दिलावर समीप के ही झिरनिया गांव पहुंचे, जहां पर भी फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर मंत्री ने खासी नाराजगी जताते हुए सरपंच ओंकारलाल बंजारा को 3 दिन में पंचायत की सफाई करवाने की चेतावनी दी।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा