नाबालिग का अपहरण, आरोपी एमपी से गिरफ्तार
जयपुर । बूंदी नैनवा कस्बे में परीक्षा देने घर से निकली नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में थाना पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. नाबालिग के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दी थी कि परीक्षा देकर घर लौट रही बेटी का अपहरण कर लिया गया. इस पर पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर 27 वर्षीय आरोपी जितेन्द्र गुजराती उर्फ राजू पुत्र बगदू लाल निवासी जाख थाना सुसनेर जिला आगर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया।
नैनवा थाना प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि 3 मई को थाने में रिपोर्ट मिली थी कि उसकी नाबालिग बेटी रोजाना की तरह परीक्षा देने स्कूल गई. परीक्षा देकर घर नहीं लौटी तो अभिभावक बेटी की तलाश में स्कूल पहुंचे. वहां पता चला कि बेटी परीक्षा में उपस्थित थी और उसने पेपर दिया था. उसके बाद घर रवाना हुई. परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन बालिका कई नहीं मिली. किसी ने उसका अपहरण कर लिया. थाना प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाशी के लिए टीम बनाई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन में वृताधिकारी वृत नैनवा राजूलाल मीणा के सुपरविजन मे नैनवा थाना प्रभारी कमलेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा