विधायक कार्यालय पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं व शहर विकास पर बैठक सम्पन्न
भीलवाड़ा। शहर विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में कार्यालय पर प्रदेश व केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं, यातायात व्यवस्था, विकास कार्यों पर बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में तथा पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, नगर निगम के उपमहापौर रामनाथ योगी ने बैठक को संबोधित किया। विधायक कोठारी ने बताया कि, शहर की चहुमुखी विकास के लिए हम निरंतर प्रयत्न शील है। जनता के हितों को लेकर विधानसभा में हमने समय- समय पर पुरजोर तरीके से विषय को उठाया तथा वस्त्रनगरी की जनता को राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेष सौगाते दी है। जनता की विभिन्न मांगों के लिए हमेशा सेवा भावों के साथ पूरा प्रयास करते हुए भीलवाड़ा विधानसभा का विकास करवाएंगे। कैलाश जीनगर द्वारा फागोत्सव पर गीत प्रस्तुत किया गया। अंत में भारत माता के चरणों मे पुष्प अर्पित कर एक दूसरे को होली स्नेह मिलन की बधाई शुभकामनाएं दी। संचालन बाबूलाल टाक ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सांखला, अनिल दाधीच, देवीलाल गुर्जर, पूर्व सभापति दिनेश शर्मा, संजय राठी, कांतिलाल जैन, सत्यम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, भवानी शंकर दुधानी, गोर्वधन सिंह कटार, बादल सिंह राठौड़, मनोज शर्मा, हिमांशु शुक्ला, अनिल कोठारी, बिलेश्वर डाड, अमन शर्मा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, राघव आचार्य, विजय सोनी, कविता छिपा, रेखा चौहान, रवि ओझा, भरत विश्नोई, विनोद सोमानी, नरेश विश्नोई, देवेंद्र सिंह, अभिजीत सारड़ा, केदार जागेटिया, पवन लोढा, पार्षद सागर पांडे, सूंदर लाल बम्बोड़ा, राहुल नायक, बहादुर सिंह, गजेंद्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश व्यास, शंभु वैष्णव, गिरेन्द्र मिश्रा, रिषभ जैन, दिनेश सुथार, दीनबंधु खत्री, हीरा सा गुर्जर, सौरभ जैन, प्रिंस जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर