उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ने किया गौग्रास -भीलवाड़ा सर्किट हाउस में हुआ आयोजन
भीलवाड़ा। श्री गौ सेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान व शहर विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में उपमुख्यमंत्री, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री ने भीलवाड़ा सर्किट हाउस में गौ ग्रास का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, श्री गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा चलाए जा रहे पहली रोटी गाय की हम पहुचायेंगे गाय तक गौग्रास रथ अभियान का कारवां भीलवाड़ा सर्किट हाउस में पहुँचा। जहां पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व कैबिनेट मंत्री, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग कन्हैयालाल चौधरी द्वारा गौग्रास रथ में गौवंश के लिए फल, रोटी व गुड़ का गौग्रास किया गया। गौ सेवा मित्र मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। संस्थान के अमन शर्मा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य शहर में थैली, कचरा, प्लास्टिक खा रहे गौवंश को घर घर भोजन संग्रहण अभियान द्वारा भोजन एकत्र कर उनको भोजन करवाना है। संस्थान द्वारा गौग्रास रथ की मदद से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वहां के क्षेत्रवासियों से गौसेवा के लिये निवेदन किया जाता है एवम उनको थैली, कचरा ना खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, भगवान सिंह चौहान, सुनील शर्मा, शुभांशु जैन, प्रीती त्रिवेदी, अनिल सोनी, आनंद चपलोत, संपत चपलोत, प्रदीप सांखला, कन्हैयालाल स्वर्णकार, बाबूलाल टाक, विनोद झुरानी, नेमचंद सिंघवी, लक्ष्मीकंवर, एडवोकेट अर्पित कोठारी, पार्षद किशोर सोनी, कांतिलाल जैन, भूपेंद्र मोगरा, शरद सिंह चौहान, चेतन मानसिंहका, संजय राठी, पुष्पा, गजेंद्र सिंह राठौड़, कविता छिपा, दिनेश सुथार, अजय पाराशर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त