सीजेपी पर हमले में भाजपा का हाथ, विधायक ने नकारा
जयपुर। जयपुर के बगरू स्थित सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान सिविक जस्टिस प्लेटफॉर्म (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले ने राजस्थान में राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने घटना के पीछे भाजपा का हाथ बताकर आरोप लगाया है कि हमला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। रांका ने दावा किया कि हिंसा में शामिल गुंडों को घटना से एक रात पहले लोकल भाजपा विधायक कैलाश चंद वर्मा के साथ देखा गया था। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता का आरोप लगाया है।
वहीं, बगरू विधायक वर्मा ने इन आरोपों का खंडन कर सीजेपी कार्यकर्ताओं को ही विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया है। विधायक वर्मा ने कहा कि सीजेपी की टीम ग्रामीणों की आपत्ति के बावजूद स्कूल का जबरन दौरा करना चाहती थी। उन्होंने तर्क दिया कि ग्रामीणों ने बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर एतराज जताया था और अगर सीजेपी के कार्यकर्ता बातचीत करना चाहते थे, तब उन्हें ग्रामीणों की सलाह माननी चाहिए थी। बीजेपी विधायक ने आशुतोष रांका के सोशल मीडिया पर धमकी देने के तरीके पर सवाल उठाए और भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता के आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि अगर सीजेपी को स्कूल की इतनी चिंता है, तब वे बैठकर बातचीत करने को तैयार हैं।
इस घटना को लेकर शिवदासपुरा पुलिस थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए हैं। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने गांव में घुसकर हुड़दंग मचाने की कोशिश की और विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट की। जबकि, सीजेपी की रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी टीम पर हमला किया गया, उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें धमकाकर मौके से भगा दिया गया।
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की पार्षदों की बाड़ेबंदी की तैयारी, कांग्रेस भी सक्रिय
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत