82 लाख रुपये से अधिक जुर्माना किया वसूल
जयपुर । जयपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ग्रेटर की टीमें सतत् प्रयासरत हैं तथा शहर को गंदा करने वाले दोषी व्यक्तियों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से अब तक तक खुले में कचरा फेंकने, सीएनडी वेस्ट डालने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों, कचरा जलाने वालों सहित स्वच्छता के विभिन्न मापदण्डों का उल्लंघन करने वाले दोषी व्यक्तियों से नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा लगभग कुल 82 लाख 52 हजार रुपये अब तक वसूल किये जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शहर की स्वच्छता हमारे लिए प्राथमिकता है, यदि कोई भी व्यक्ति शहर को गन्दा करता है, खुले में कचरा फेंकता है, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करता है, स्वच्छता के मापदण्डों का उल्लंघन करता है तो दोषी व्यक्ति से कैरिंग चार्ज वसूल किया जायेगा। नगर निगम ग्रेटर की टीमें लगातार सफाई कार्य में जुटी है। शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मापदण्डों का उल्लंघन करने वाले जैसे सीएनडी वेस्ट पर 16 लाख 44 हजार 800 रुपये, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों से 3 लाख 24 हजार 900 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई। 648 ऑपन कचरा डिपो में से 564 ऑपन कचरा डिपो समाप्त कर दिए गए हैं तथा 84 कचरा ऑपन डिपो को भी साफ करने के प्रयास टीमों द्वारा लगातार किए जा रहे हैं।
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन विभाग की शीर्ष नियुक्ति पर विवाद, ‘शुभरंजन सेन’ के नाम पर उठे सवाल
भाजपा विधायक की क्षेत्रीय लड़ाई सदन तक पहुंची, प्रियंका पेंची ने एसपी पर कार्रवाई की मांग उठाई
‘मां बागेश्वरी की प्रतिमा जहां, वहां मस्जिद कैसे?’ भोजनशाला विवाद पर रामेश्वर शर्मा का बयान
इस्राइली राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया
United Nations में यूक्रेन संकट पर चीन का बयान
होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही मिलेगी सैलरी