लोकसभा में सांसद मंजू शर्मा ने की जयपुर में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलवाने की मांग
दिल्ली, 27 मार्च। जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने आज लोकसभा में बोलते हुए अपने संसदीय क्षेत्र जयपुर में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलवाने की मांग खेल मंत्री से की।
सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी राजस्थान में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नहीं है। जबकि हाल ही के वर्षों में ओलंपिक, एशियन गेम्स तथा कॉमन वेल्थ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य के कई खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, निशानेबाजी, तीरंदाजी आदि खेलों में देश का नाम रोशन किया है।
सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि राजस्थान में एक भी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नहीं होने के कारण प्रतिभावान खिलाड़ियों को सर्वोच्च श्रेणी का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। जयपुर राजस्थान की राजधानी होने के साथ-साथ यहां की क्लाईमेटिक कंडिशन भी खिलाड़ियों के अनुकूल है। यदि जयपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलता है तो इससे सिर्फ राजस्थान ही नहीं, पडोसी राज्यों के खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर