विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की शिष्टाचार मुलाकात
जयपुर, 6 जनवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की शनिवार को विधानसभा में शिष्टाचार मुलाकात हुई। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मुख्यमंत्री श्री शर्मा को विनायक दामोदर सावरकर की पुस्तक ''1857 का स्वातंत्र्य समर'' की प्रति भेंट की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी से शनिवार को विधानसभा में कृषि, उद्धानिकी व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री किरोडी लाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री अविनाश गहलोत, सांसद श्री रामचरण बोहरा, विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग, विधायक श्री कैलाश मीणा, विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़, विधायक श्री शंकर सिंह रावत, विधायक श्री राधेश्याम बैरवा, पूर्व विधायक श्री सतीश पूनिया व पूर्व विधायक श्री शैतान सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
————
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक