कर वसूली का लक्ष्य पूरा करने में जुटे नगर निगम अधिकारी
जबलपुर: वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले जबलपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी कर वसूली का लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं। इस दौरान राजस्व विभाग का अमला घर-घर जाकर संपत्ति कर, जल कर और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की बकाया कर राशि जमा करने की अपील कर रहा है।
महापौर की बैठक में दिए निर्देश
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें और नागरिकों की सुविधा के लिए सभी कैश काउंटर सुबह 9 बजे से खोले जाएं। इस बैठक में अपर आयुक्त वीएन बाजपेयी, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, सहायक यंत्री मनीष ताड़से और उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
2880 करदाताओं ने उठाया छूट का लाभ
नगर निगम बकाया राशि जमा करने पर करदाताओं को छूट का लाभ भी दे रहा है। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने बताया कि बुधवार को 2880 करदाताओं ने नगर निगम खजाने में बकाया कर राशि जमा की। इनमें से 160 करदाताओं ने ऑनलाइन भुगतान कर सरचार्ज में विशेष छूट का लाभ उठाया। इसके अलावा पूर्व एमआईसी सदस्य संजय बघेल ने नगर निगम को संपत्ति कर के रूप में 14,400 रुपए का चेक सौंपा।
31 मार्च से पहले लाइसेंस नवीनीकरण जरूरी
नगर निगम द्वारा व्यापारियों के लिए लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। व्यापारियों को 31 मार्च 2025 से पहले अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा, अन्यथा 1 अप्रैल 2025 से 100 प्रतिशत सरचार्ज लगाया जाएगा।
अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे
क्यों रोने लगे रवींद्र जडेजा? चेन्नई के खिलाफ मैच का वीडियो वायरल
असम बीजेपी का संकल्प पत्र: UCC लागू करने का वादा, ये भी किए गए अन्य घोषणाएँ
जीतू पटवारी ने किसानों पर बीजेपी को घेरा, कहा- आठ गुना आय वाले किसान टेलिस्कोप से भी नहीं मिल रहे
भोपाल में दिखा अद्भुत ‘मून हेलो’, चांद के चारों ओर चमकदार घेरा
13 साल के वैभव पर 10 करोड़ लगाने को क्यों तैयार था राजस्थान रॉयल्स? अब सामने आई पूरी कहानी
क्रूजर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हुई
जैक स्नाइडर का हुमा कुरैशी को सरप्राइज, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात
‘मुझे खुशी है कि मुझे मारा नहीं गया’: कुब्रा सैत का मज़ेदार बयान
मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, दर्जन भर घायल