भरोसे का कत्ल: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
सवाई माधोपुर| जिले के रवाजंना डूंगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक पर अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी विमल कुमार निवासी लावा, जिला टोंक है। वह सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था, जबकि उसकी पोस्टिंग लगभग 40 किलोमीटर दूर एक सरकारी स्कूल में थी। आरोप है कि शिक्षक बालिका को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उसने अपने एक साथी शिक्षक के कमरे की चाबी जरूरी काम का बहाना बनाकर ली थी और वहीं घटना को अंजाम दिया। बता दें कि नाबालिग छात्रा अपने नाना-नानी के साथ रहती है। उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ रवाजंना डूंगर थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया गया। मामला दर्ज होने के बाद एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर अग्रिम अनुसंधान में जुटी हुई है।
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, स्टूडेंट्स चेक करें अपने मार्क्स
गांधीनगर में PM मोदी ने किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने की चर्चा, बंगाल चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
कांकेर में डेडलाइन के आखिरी दिन दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां