जनवरी-मार्च में नायरा एनर्जी की पेट्रोल बिक्री 48 फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा एनर्जी ने 2024 के वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पेट्रोल की बिक्री में 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं इस दौरान कंपनी के निर्यात में गिरावट आई है। तिमाही के दौरान कंपनी ने विशेष रूप से ईंधन की स्थानीय मांग को पूरा करने का प्रयास किया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसने अपनी गुजरात की वाडिनार तेल रिफाइनरी में उत्पादित सभी पेट्रोलियम उत्पादों का 70 प्रतिशत स्थानीय बाजार में बेचा। बयान में कहा गया है कि नायरा एनर्जी ने मुख्य रूप से देश में बढ़ती पेट्रोलियम उत्पादों की मांग को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। कंपनी ने कहा कि भारत में, भारत के लिए के अपने संदेश से प्रेरित होकर उसने सालाना आधार पर घरेलू खुदरा बिक्री में 24 प्रतिशत और संस्थागत बिक्री में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, कंपनी ने इसका अधिक ब्योरा नहीं दिया है। पहली तिमाही में स्थानीय स्तर पर पेट्रोल की बिक्री बढ़कर 8.9 लाख टन हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में छह लाख टन रही थी। इस दौरान कंपनी की डीजल बिक्री 17 लाख टन पर स्थिर रही। देशभर में नायरा एनर्जी के 6,500 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। यह निजी क्षेत्र की किसी कंपनी का सबसे बड़ा खुदरा नेटवर्क है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप