सर्दी-जुकाम का प्राकृतिक उपचार, अजवाइन-गुड़ वाला पानी
अजवाइन और गुड़ का पानी जुकाम खांसी और कफ में राहत पहुंचाता है। इस पानी को गर्मागरम पीने से सीने में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाएगा। पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी अजवाइन और गुड़ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में गुड़ और अजवाइन का उपयोग किया जाता है। अजवाइन और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इसे शरीर के दर्द में काफी आराम मिलता है। सर्दी से बचने के लिए दिन में एक बार कम से कम अजवाइन और गुड़ का सेवन किसी भी रूप में जरूर करना चाहिए।
अजवाइन और गुड़ का पानी पीने के फायदे
जुकाम और बलगम से राहत-
अजवाइन और गुड़ क्योंकि तासीर में गर्म होते हैं इसलिए सर्दी जुकाम में असरदार काम करते हैं। अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से छाती में जकड़ा बलगन भी निकल जाता है। गुड़ अजवाइन की चाय पीने से जुकाम में बहुत राहत मिलती है। आप दिन में 2 बार कम से कम इस चाय या पानी का सेवन जरूर करें।
पेट दर्द में आराम-
आयुर्वेद में पेट की सूजन और दर्द कम करने के लिए अजवाइन और गुड़ को बेहतरीन माना गया है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में ज्यादा ब्लीडिंग और दर्द होता है उन्हें गुड़ और अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पेट दर्द की परेशानी काफी कम हो सकती है। खासतौर से पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को कम किया जा सकता है। आप गुड़ और अजवाइन की चाय बनाकर पी सकते हैं।
कमर दर्द होगा दूर-
कई बार सर्दी के कारण या किसी दूसरी वजह से कमर में तेज दर्द होने लगता है। इस तरह की समस्या होने पर आप गुड़ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 1 चम्मच अजवाइन और 2 बड़े टुकड़े गुड़ के डालकर गर्म कर लें। इसे उबालकर पी लें। आप चाहें तो सिर्फ अजवाइन और पानी को उबालकर पी लें और ऊपर से गुड़ खा लें। इससे कमर दर्द में काफी आराम मिलेगा।
खांसी में मिलेगी राहत-
अगर आपको पुरानी खांसी है तो इसके लिए भी गुड़ और अजवाइन लाभकारी साबित होंगे। आप कुछ दिनों तक लगातार गुड़ और अजवाइन की चाय पी लें। आपकी पुरानी खांसी काफी हद तक ठीक हो जाएगी।
बवासीर में फायदा-
गुड़ और अजवाइन दोनों की बवासीर में फायदेमंद साबित होते हैं। गुड़ अजवाइन गर्म तासीर के होते हैं तो मल त्यागने में होने वाली परेशानी को कम करते हैं। बवासीर के मरीज दिन में 2 से 3 बार गुड़ अजवाइन की चाय पी सकते हैं।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा