नेपाल संसद पर हमला: हिंसा में 9 की मौत, 170 घायल, सेना तैनात
Nepal Parliament Protest 2025: नेपाल की संसद में प्रदर्शनकारी घुस गए (Nepal Parliament Protest 2025) और गेट पर आग लगा दी। काठमांडू समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। काठमांडू पोस्ट के अनुसार पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कर्फ्यू (Kathmandu Curfew News)लगा दिया गया है और पुलिस की फायरिंग में 9 व्यक्तियों की मौत हो गई और 170 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध (Gen Z Protest in Nepal) को लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जिससे जनता में भारी असंतोष फैल गया है। ध्यान रहे कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में संसद के बाहर पिछले कुछ दिनों से भारी विरोध प्रदर्शन (Nepal Political Unrest) हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर तोड़फोड़ की और कई जगह आग भी लगाई। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाईं।
सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन
काठमांडू पोस्ट के अनुसार भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले के खिलाफ जेन जेड पीढ़ी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन डिजिटल स्पेस से सड़कों पर आ गया है। हजारों की संख्या में युवा राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतर आए हैं। सैकड़ों प्रदर्शनकारी नेपाल के संसद परिसर में घुस गए और वहां तोड़-फोड़ मचाई है। इसे देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की।
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह