भांजे ने धारदार हथियार से की मामी की हत्या
जयपुर । राजस्थान में जयपुर के गोनेर रोड पर शनिवार दोपहर एक घर में एक मामी की उसके भांजे ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने मामी का गला काटने के बाद पेट में 25 वार किए। इसके बाद चेहरे पर भी 17 से अधिक वार किए। पुलिस ने किराएदार के भांजे को डिटेन किया है। आरोप है कि घर देर से आने पर मंजू शर्मा अपने किराएदार के भांजे को टोकती थीं। इसीलिए उसने हत्या कर दी।
मंजू शर्मा (मृतका) के पति सतीश शर्मा (52) की मच्छ पीपली, गोनेर रोड पर हैपी बुक डिपो के नाम से दुकान है। इसके अलावा सतीश प्रॉपर्टी का काम करते हैं। सतीश का घर खोह नागोरियान थाना इलाके के गोनेर रोड राधा कृष्ण मंदिर के सामने गौरव वाटिका में है। उनका बड़ा बेटा जेएनयू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा है। बड़ा बेटा मौसम शर्मा शनिवार दोपहर 1:20 पर घर पहुंचा। उसने देखा कि घर में खून फैला है। बेड के नीचे चादर से कुछ ढका था। चादर हटाते ही मौसम की चीख निकल पड़ी। सामने लहूलुहान मंजू शर्मा पड़ी थीं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। मौसम ने अपने पिता, चाचा और महात्मा गांधी में बी-फार्मा कर रहे छोटे भाई कल्पेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता-पुत्र व आसपास के लोग उसी चादर में लपेटकर मंजू को हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत एक से डेढ़ घंटे पहले हो चुकी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई