एक घटना के बाद सरकारी कर्मचारी बोले- 'विधायक संग सेल्फी नो, बाबा नो'
राजस्थान के जोधपुर शहर के विधायक अतुल भंसाली और उनकी सेल्फी आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, अतुल भंसाली जब किसी भी सरकारी कर्मचारियों को सेल्फी लेने के लिए आमंत्रित करते हैं तो उसके पसीने छूट जाते हैं. सरकारी कर्मचारियों में अतुल भंसाली की सेल्फी का खौफ नजर आता है. विधायक अतुल भंसाली ने हाल ही में नगर निगम के तीन कर्मचारियों के साथ सेल्फी ली और कुछ ही देर बाद उन दिनों कर्मचारियों को एपीओ करने का आदेश जारी हो गया था.
कुछ दिनों पहले जोधपुर शहर के विधायक अतुल भंसाली हेरिटेज घंटाघर क्षेत्र में गए और वहां से त्रिपोलिया बाजार की ओर निकले. इस दौरान उन्होंने देखा बाजार में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी. जगह-जगह व्यापारियों ने अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था. इसके अलावा बाजार में हर दुकान के बाहर 3 फीट की जगह दुकानदारों ने सामान रखकर घेरी हुई थी. अतुल भंसाली शहर की संकरी गलियों के लिए हालात देखकर काफी नाराज हो गए.
तीन कर्मचारियों ने किया विरोध
इसके बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को फोन करके मौके पर बुलाया. इस दौरान कुछ कर्मचारियों से इन सभी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए तो तीन कर्मचारियों ने कहा कि यह शहर है यहां ऐसे ही चलेगा. जब निगम के कर्मचारियों ने कहा कि यह शहर है यहां ऐसा ही चलेगा तो अपने आप को संयमित करते हुए विधायक भंसाली ने कहा कोई बात नहीं इन सबको ऐसे ही चलने दो.
विधायक ने सेल्फी लेकर की कार्रवाई
आओ हम सेल्फी लेते हैं. विधायक भंसाली ने इन तीनों कर्मचारियों के साथ सेल्फी ली और इस सेल्फी को नगर निगम के सीईओ को सेंड कर दी और निर्देश दिया कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसके थोड़े ही देर बाद इन तीनों कर्मचारियों को एपीओ (“अटैचमेंट टू ऑफिस) करने का आदेश जारी किया गया. जिसके बाद निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद तुरंत आनन-फानन में पूरे त्रिपोलिया बाजार को न केवल अतिक्रमण मुक्त कराया गया, बल्कि साफ-सफाई भी सलीके से कर दी गई. व्यापारियों ने भी अपने सामान अंदर रख लिया.
कर्मचारियों में विधायक की सेल्फी का डर
भीतरी शहर में स्थित तापी बावड़ी क्षेत्र में सोमवार को विधायक अतुल भंसाली पहुंचे तो विधायक के निर्देश पर सभी कर्मचारी तुरंत काम में जुट गए. हर कर्मचारी भगवान से यह प्रार्थना कर रहा था कि कहीं अतुल भंसाली उन्हें सेल्फी लेने के लिए आमंत्रित ना कर लें. शहर में अतुल भंसाली की सेल्फी की चर्चा जोर-शोर से चल रही है. लोग अपने इस विधायक के अंदाज की खूब चर्चा कर रहे हैं.
Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
पूजा का टीका क्यों है इतना महत्वपूर्ण? शास्त्रों में छिपा है रहस्य
कोनी थाना की सख्त कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार
दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में हंगामा: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी पर FIR दर्ज
सावधान! गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिखी हलचल, जानें आपके शहर में आज क्या हैं रेट्स।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! गुरुवार को बाजार खुलते ही बदल गए रेट, देखें आपके शहर का हाल।
विजय देवरकोंडा vs रश्मिका मंदाना: पढ़ाई में कौन निकला आगे?