उत्तर पश्चिम रेलवे ने शुरू की त्रि-साप्ताहिक रेल सेवा
अजमेर. रेल यात्रा यात्रियों के लिए सबसे सस्ती और आरामदायक मानी जाती है, क्योंकि यह न केवल समय बचाती है बल्कि सफर को भी सुखद बनाती है. खासकर त्योहारों के समय, जब ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने के लिए ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं. रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्रि-साप्ताहिक रेल सेवा शुरू की है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी जानकारी
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09001, मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 19.03.25, 22.03.25, 24.03.25, 26.03.25 और 29.03.25 को मुंबई सेंट्रल से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10:20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी. इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा (जयपुर)-मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 18.03.25, 20.03.25, 23.03.25, 25.03.25, 27.03.25 और 30.03.25 को खातीपुरा से हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को शाम 7:05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.
यहां करेगी ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.
2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे
इस रेल सेवा में 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी और 2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा