खाली भूखण्डों के लिए आवंटियों को नोटिस जारी-उद्योग मंत्री
जयपुर । उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विधानसभा में विधायक यूनुस खान के मूल प्रश्न के उत्तर में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र डीडवाना में खाली पड़े भूखण्डों के आवंटियों को निगम द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। आवंटियों द्वारा जवाब प्रस्तुत करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पानी, बिजली की उपलब्धता एवं डंपिंग यार्ड की समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र डीडवाना को 2017 में पानी की कमी के चलते सेमी डेवलप्ड क्षेत्र घोषित किया गया था। वर्तमान में यहां खाली 47 भूखण्ड हैं एवं 58 भूखण्डों पर उत्पादन चालू है। इससे पहले विधायक श्री यूनुस खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि औद्यो गिक क्षेत्र, डीडवाना की स्थापना वर्ष 1998 में 31.38 हैक्टेयर भूमि पर की गयी है। इसमें 124 भूखण्ड नियोजित किये गये है। औद्यो गिक भूखण्डों का आवंटन वर्ष 2005-06 से शुरू किया गया था। उक्त औद्यो गिक क्षेत्र में नियोजित सभी भूखण्डों का आवंटन किया जा चुका है। उन्होंने आवंटित भूखण्डों का विस्तृत विवरण सदन के पटल पर रखा। श्री राठौड़ ने कहा कि रीको द्वारा स्थापित औद्यो गिक क्षेत्रों में भूखण्डों का आवंटन रीको भू-निपटान नियम 1979 (समय-समय पर संशोधित) के नियम 3 के अनुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि डीडवाना औद्यो गिक क्षेत्र में भूखण्डों का आवंटन तत्समय प्रचलित नियम के अनुसार किया गया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि औद्यो गिक क्षेत्र, डीडवाना को वर्ष 2017 को अर्धविकसित घोषित किया गया था। निगम नियमानुसार औद्यो गिक क्षेत्र में आवंटित भूखण्डों पर आवंटन की तिथि अथवा विकसित/अर्धविकसित घोषित करने की तिथि (जो भी बाद में हो) से 03 वर्ष में उद्यमियों को भूखण्ड पर निर्माण कार्य पूर्ण कर उत्पादन प्रारम्भ करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उक्त औद्योभगिक क्षेत्र में वर्तमान में 58 भूखण्ड उत्पादनरत है, 18 भूखण्ड निर्माणाधीन है, 1 भूखण्ड, भूमि की कीमत जमा न करवाने के कारण नियमानुसार निरस्त किया जा चुका है एवं 47 भूखण्ड रिक्त हैं। उद्योग मंत्री ने बताया कि औद्यो गिक क्षेत्र डीडवाना में रिक्त पड़े भूखण्डों के आवंटियों को निगम द्वारा नियमानुसार कारण बताओं नोटिस जारी किये गये हैं।
सिम से लेकर UPI पेमेंट तक बदलने वाले हैं ये नियम, 1 मार्च से बदल रहे ये रूल, आपकी जेब पर होगा असर
जिला अभिभाषक संस्था की “एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी” में एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ सदस्य नियुक्त
Ranji Trophy Final Live Score: कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार
कंडों की होली जलाएं, पेड़ों को बचाएं
मानवता की मिसाल बना एक जन्मदिन: रोटी बैंक में बाँटी खुशियाँ
सीए सौरभ अजमेरा बने आईसीएआई की पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष
पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल करेगे श्री महेश स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण 1 को
'द व्हाइट लोटस' को ठुकराने की खबरों के बीच दीपिका का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'फालतू रिएक्शन को भूलना पड़ता है'
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा
‘डॉल्फिन हंटर’ INS Anjadip ने बेड़े में संभाली कमान