एनएसयूआई ने संविधान को मजबूत बनाने को लेकर निकाली रैली
अजमेर । संविधान दिवस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुविधान को मजबूत बनाने को लेकर डाक बंगले से अम्बेडकर सर्किल तक रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने संविधान बचाओ के नारे लगाए और कहा कि यह केवल एक कदम नहीं, बल्कि संविधान और समानता, स्वतंत्रता, और न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। छात्र नेता अंकित घारू के नेतृत्व में छात्र डाक बंगले पर एकत्र हुए और वहां से अम्बेडकर सर्किल तक छात्रों ने संविधान बचाओ मार्च निकाला। इस दौरान उनका कहना था कि देश के संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए यह किया गया है।
हमारा संविधान हमारा सम्मान
अजमेर रेल मंडल द्वारा हमारा संविधान हमारा सम्मान की थीम पर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के विभागों, इकाइयों, ट्रेनिंग सेंटर्स और स्टेशनों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसके तहत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने मंडल कार्यालय के पोर्च में संविधान शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेवराम, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय चौधरी तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोनिका यादव उपस्थित थीं।
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई