जिला बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अधिवक्ता न्याय के लिये समर्पित भाव से कार्य कर अपनी बात प्रभावी रूप से रखें। उन्होंने सुलभ व शीघ्र न्याय की अवधारण पर कार्य किए जाने पर जोर दिया ताकि आमजन का न्याय व न्यायपालिका पर विश्वास बढे।
राज्यपाल सोमवार को भरतपुर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न्यायायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति तक सुलभ व शीघ्र न्याय के लिये अधिवक्तागण अपने कौशल का अधिकाधिक उपयोग करें। न्याय से वंचित लोगों को समय पर न्याय मिले इसके लिये नव अधिवक्ताओं को वरिष्ठजनों से सीख लेकर समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने न्यायायिक सुधार के लिये केन्द्र द्वारा तीन कानूनों में संशोधन का लाभ आमजन को मिले, इसके लिये प्रचार प्रसार करने का भी आव्हान किया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एवं पुरातन परम्परा में न्याय की अवधारणा से सीख लेकर प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति का सहायक बनने का भी आव्हान किया।
न्यायाधिपति अनिल उपमन ने अधिवक्ताओं को नवीन कार्यकारणी के लिये बधाई देते हुये शपथ दिलाई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये बार एवं बैंच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया