सीसीटीवी में कैद हुई शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकतें, दोनों निलंबित
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शिक्षक और शिक्षका अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित की गई है। टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों ही शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों अलग-अलग जगह उपस्थिति देने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को गंगरार थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक हालत में वीडियो सामने आया था। ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षक करीब 14 साल से उस स्कूल में कार्यरत है। शिक्षिका के साथ उसके संबंधों को लेकर लंबे समय से गांव में चर्चाएं हो रही थीं। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी ने भी इस पर आपत्ति जताई थी।
दोनों पर आरोप हैं कि शिक्षक ग्रामीणों को सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पुलिस से करने की धमकी देता था। इस कारण ग्रामीण भी उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर पाते थे। समझाइश के बाद भी संस्था प्रधान अपनी हरकत से बाज नहीं आया। ऐसे में ग्रामीणों ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें दोनों की हरकत कैद हो गई। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाने और मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक की इस हरकत की वजह से गांव की कई बालिकाएं स्कूल छोड़कर को मजबूर हैं। आरोप ये भी है कि शिक्षक छात्राओं से साफ सफाई का काम भी करवाता था, जबकि इसका अलग से फंड मिलता है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को भी कई बार उठाया, लेकिन शिक्षक कानूनी कार्रवाई की बात कहकर डरा देता था। अब वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से शिक्षक और शिक्षिका को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार
सेबी का नया सर्कुलर: क्या म्यूचुअल फंड योजनाओं की संरचना, नामकरण और पारदर्शिता में होगा बड़ा बदलाव? आइए समझें