बोरवेल में गिरा इकलौता बेटा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बाड़मेर । बाड़मेर के गुड़ामालानी में बुधवार को चार साल का मासूम 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन की ढाणी निवासी पप्पू राम का इकलौता बेटा चार वर्षीय नरेश घर के पास खेत में खेल रहा था। खेत में एक बोरवेल से दूसरे बोरवेल में मोटर शिफ्टिंग की जा रही थी। इस दौरान मासूम खेलते-खेलते करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 100 फीट की गहराई पर फंसा है। जहां बच्चा गिरा है वो पुराना बोरवेल है और उसमें पानी भरा हुआ है। जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम पहुंची है। अन्य रेस्क्यू टीमों को भी बुलाया गया है। हादसे के समय बच्चे के पिता पप्पू राम पंजाब में थे। सूचना मिलते ही वे बाड़मेर के लिए रवाना हो गए हैं। देसी जुगाड़ तकनीक एक्सपर्ट मेड़ा निवासी माधाराम के नेतृत्व में टीम पीवीसी पाइप, रस्सी, तार सहित अन्य जुगाड़ से बच्चे का रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है। देसी जुगाड़ तकनीक के एक्सपर्ट माधाराम के नेतृत्व में टीम लगी हुई है। वहीं कैमरा डालकर मासूम के मूवमेंट को भी बाहर लगी स्क्रीन पर देखा जा रहा है। गांव में खबर लगते ही यहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो